पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हो गया है। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी। पूर्णिमा के निधन से ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा सहित देश के निशानेबाजी जगत ने उनके असमय निधन पर शोक जताया है। पूर्णिमा 42 साल की थी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) से लाइसेंस धारक कोच पूर्णिमा पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित थी और उनका इलाज चल रहा था। पूर्व भारतीय निशानेबाजी जॉयदीप करमाकर के अनुसार उपचार के बाद वे इस बीमारी से लगभग उबर गई थीं।पूर्णिमा ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के अलावा अन्य टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।


10 मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूर्णिमा कोचिंग से जुड़ी और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। 2 साल पहले केरल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान कैंसर से पीड़ित पाई गईं पूर्णिमा ने अपने करियर की शुरुआत मुंबई में की लेकिन फिर पुणे चली गईं. उनका जन्म महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुआ था। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) ने उनके निधन पर शोक जताया है।

एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ अपनी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और कोच पूर्णिमा जनेन के काफी कम उम्र में असमय निधन पर शोक व्यक्त करता है।’ उन्होंने कहा, ‘पूर्णिमा एयर राइफल निशानेबाजी थी और उन्होंने पूर्णिमा गवाहने के नाम से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1