खनन घोटाले में ईडी ने कसा शिकंजा, 8 आईएएस सहित 11 अफसरों पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के खनन घोटाले में ED ने 11 अफसरों पर केस दर्ज किया है। सीबीआई पहले भी इस मामले कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर छापेमारी कर चुकी है।ED ने भी अब सहारनपुर के पूर्व DM पवन कुमार, अजय सिंह पर केस दर्ज किया। उत्तर प्रदेश के 4 जिलों के 8 IAS अफसरों पर ED का शिकंजा। IAS अफ़सरो का नाम जिन पर मुकदमा दर्ज हुई है। IAS बी चंद्रकला, पूर्व DM हमीरपुर IAS अभय सिंह, पूर्व DM फतेहपुर IAS विवेक, पूर्व DM देवरिया IAS देवी शरण उपाध्याय, पूर्व ADM देवरिया IAS संतोष राय, पूर्व विशेष सचिव खनन IAS जीवेश नंदन, पूर्व प्रमुख सचिव खनन है।

ईडी ने सीबीआइ की एफआइआर को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। ईडी इससे पूर्व हमीरपुर, फतेहपुर व देवरिया समेत अन्य जिलों में हुए खनन घोटालों के मामलों में भी केस दर्ज कर चुकी है। प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जिन आईएएस अफ़सरो पर एफआईआर दर्ज हुई है, उसमें हमीरपुर की पूर्व डीएम बी चंद्रकला, फतेहपुर के पूर्व डीएम अभय सिंह, देवरिया के पूर्व डीएम विवेक, देवरिया के पूर्व एडीएम देवी शरण उपाध्‍याय, पूर्व विशेष खनन सचिव संतोष कुमार राय और पूर्व प्रमुख खनन सचिव जीवेश नंदन शामिल हैं। इसके अलावा इस मामले में सहारनपुर के पूर्व डीएम पवन कुमार और अजय सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है।

सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले के मामले में सीबीआइ लंबे समय से छानबीन कर रही है। सहारनपुर खनन घोटाले के मामले में दिल्ली सीबीआइ ने 30 सितंबर को सहारनपुर के तत्कालीन डीएम अजय कुमार सिंह व पवन कुमार तथा पूर्व एमएलसी हाजी मु.इकबाल के बेटे मुहम्मद वाजिद समेत 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर एक अक्टूबर को उनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआइ ने सहारनपुर के तत्कालीन डीएम अजय कुमार के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास से 15 लाख रुपये व दो भूखंडों के कागजात भी बरामद किए थे। ईडी ने अपने केस में दोनों आइएएस अधिकारी समेत सभी 12 आरोपितों के नाम शामिल किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1