संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे

गर्मियां आते ही आपके मन में सवाल आता होगा कि Egg खाना चाहिए या नहीं? संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। जी हां ये बात बिल्कुल सही है। सर्दी हो या गर्मी आप हर मौसम में Egg खा सकते हैं। अक्सर नाश्ते में Egg की डिश बनती है या फिर उबले हुए Egg खाए जाते हैं। हालांकि चिलचिलाती गर्मी में Egg खाना चाहिए या नहीं ये सवाल लोगों के मन में आता है। तो जानते हैं कि गर्मियों में Egg खाना चाहिए या नहीं बस आपको कुछ खास बतों का ख्याल रखना होगा।

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि गर्मियां में Egg नहीं खाना चाहिए। लेकिन ये धारणा बिल्कुल गलत है। Egg आपके शरीर को विटामिन और खनिज प्रदान करता है जिससे हमारा शरीर ज्यादा ऊर्जावान रहता है। डॉक्टर्स का मानना है कि गर्मियों में Egg जरूर खाएं लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। आप दिन में 2 से 3 Egg खा सकते हैं। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो कोशिश करें Egg का सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं। योक वाला पीला हिस्सा ज्यादा गर्म होता है उसे खाने से बचें। अगर आप 3 Egg से ज्यादा खाते हैं तो गर्मियों में अपच, बेचैनी और आंतों की समस्या हो सकती है।

Egg में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। Egg में मौजूद विटामिन ए और डी हड्डियों को मजबूत बनाती हैं। अंडा विटामिन बी 2 का बड़ा स्रोत है, इनमें वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती हैं। अंडे के सफेद हिस्से में सेलेनियम, विटामिन डी, बी 6, बी 12 और जिंक, आयरन जैसे खनिज होते हैं जो शरीर की ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते है। थकान और कमजोरी दूर होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार आता है। Egg की जर्दी यानि पीले हिस्से में भरपूर मात्रा में कैलोरी और वसा होता है। जो कोलेस्ट्रॉल और वसा में घुलनशील विटामिन ए, डी, ई के स्रोत हैं। इसलिए आपको अपने खाने में Egg जरूर शामिल करना चाहिए।

हड्डियां बनाए मजबूत-
Egg में विटामिन होने की वजह से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण के लिए जरूरी है। ये हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखता है। नियमित रूप से अंडा खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी भी दूर रहती है।

वजन कम करे-
रोज नाश्ते में Egg खाने से आपका वजन भी कम हो सकता हैं Egg प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करता हैं। ऐसे में आप खाने पीने की उन चीजों से दूर रहते हो जो वजन बढ़ा सकती हैं।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद-
Egg खाने और लगाने से आपके बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं। Egg में विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। काफी मात्रा में सल्फर और अमीनो एसिड भी होता है जो आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।

आखों के लिए कारगर-
Egg आखों की रौशनी बढ़ाता है और मोतियाबिंद को भी रोकता है। Egg में lutein और zeaxanthin जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1