पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे दिल्ली के प्रदूषण स्तर में आज थोड़ा सुधार हुआ है। दिल्ली समेत पूरे NCR में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ है। दिल्ली में आज सुबह AQI का स्तर 162 पर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिती बनी रहने की संभावना है हालांकि प्रदूषण का खतरा अब भी बना हुआ है। पिछले दिनों बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में हॉट-मिक्स प्लांट्स और स्टोन-क्रशर पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ने के बाद बीते हफ्ते दिल्ली की हवा इमरजेंसी के स्तर को पार कर गई थी। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली एनसीआर में स्थिति लगभग ऐसी ही बनी रहेगी। इसकी मुख्य वजह पंजाब और हरियाणा के खेतों में जलाई जाने वाली पराली बताई जा रही है। जिसके धुएं के साथ हवा की बदलती दिशा भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली और इसके आस-पास का पूरा इलाका गैस चैंबर बन गया है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019