लॉकडाउन के चलते रणबीर-आलिया की टल गयी शादी

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में है। खबर के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। लेकिन इनकी शादी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। Corona लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी टाल दी गई है और अब यह दिसंबर के महीने में मुंबई में होनी तय हुई है।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक Ranbir और Alia Bhatt का परिवार मिलकर यह तय कर रहा है कि उनकी शादी दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में रखी जाए। खबर यह भी आ रही है कि Ranbir और Alia Bhatt की शादी पहले एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली थी। लेकिन अब परिवार इनकी शादी मुंबई में करने की प्लानिंग कर रहा है। ऋषि कपूर का स्वास्थ्य भी अब बेहतर है। सेलिब्रेशन के लिए सभी तैयार भी हैं। 21 दिसंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी, जो कि आगे के 4 दिन तक चलेंगी। लेकिन यह तारीख भी अभी पक्के तौर पर तय नहीं की गई है। बदल भी सकती है।


लॉकडाउन के बीच Ranbir Kapoor और Alia Bhatt साथ में रह रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर और Alia नजर आ रहे थे। वीडियो में Ranbir Kapoor का डॉग भी दिख रहा था। वीडियो देखकर फैन्स काफी खुश हुए थे और उन्हें वे क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे। Ranbir और Alia Bhatt के इस वीडियो को खूब पसंद किया गया था।

अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दोनों पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सभी सिनेमाघरों में 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1