Coronavirus से डरने की जरूरत नहीं- PM मोदी

देश में दो और Coronavirus के मामले सामने आने के बाद PM मोदी ने ट्वीट करके कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। हमें साथ काम करने की जरूरत है। अपनी बचाव के लिए छोटे मगर महत्वपूर्ण कदम उठाए। Coronavirus को रोकने को लेकर तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

भारत सरकार के अनुसार Coronavirus का मामला देश में बढ़ सकता है। आगरा में 6 लोग संदिग्ध पाए गए हैं। दिल्ली में सोमवार को संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में थे। इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। नमूनों को पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने Coronavirus को लेकर राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एक अधिकारी ने बताया कि होटल जहां इटली से आया पर्यटक रुका हुआ था, उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। जो लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए, उनके नमूने लिए गए हैं।

भारत में सोमवार को 2 मामलों की पुष्टि हुई। इसमें एक मामला दिल्ली में सामने आया। यह शख्स हाल में ही इटली से लौटा था। वहीं, एक मामला तेलंगाना में सामने आया था। यह व्यक्ति दुबई से लौटा था। इससे पहले केरल में 3 मामले सामने आए थे। तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध मरीज मिला है। वह सऊदी से लौटा है।

ईरान में Coronavirus के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर के 34 लोग यहां फंसे हुए हैं। NCP नेता सुप्रिया सुले ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर इन व्यक्तियों के नाम और पासपोर्ट का विवरण भी साझा किया। ईरान में सोमवार को 523 नए मामले सामने आए, यहां मरीजों की संख्या 1,501 हो गई है। वहीं 66 लोगों की मौत भी हो गई है।

ईरान में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी के बीच खाड़ी देशों में खतरा बढ़ गया है। इसी बीच सऊदी अरब ने सोमवार को देश में Coronavirus से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की। देश 3 महीने से अधिक समय तक वायरस से मुक्त रहा था। चीन से बाहर 66 देशों में वायरस फैल गया है।

पाकिस्तान ने मंगलवार को Coronavirus के एक और मामले की सूचना दी। यहां मरीजों की संख्या कुल 5 हो गई है। पिछले हफ्ते देश में पहला मामला सामने आया था। स्थानीय जियो टेलीविज़न के हवाले से बताया कि रोगी गिलगित बाल्टिस्तान के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला है, जो कुछ दिनों पहले ईरान से आई थी। उसका इलाज गिलगिट के एक अस्पताल में चल रहा है। पाकिस्तान में अब तक समाने आए अधिकांश मामले ईरान से लौटे लोगों के हैं। पहला मामला सामने आने के बाद सोमवार को कराची में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिए गए हैं। चीन के बाहर 64 देशों में 8,774 मामले सामने आए हैं।

दक्षिण कोरिया में Coronavirus के अब-तक 5,000 मामले सामने आए हैं। देश ने 477 नए मामलों की सूचना दी। इसके अलावा 2 और लोगों की मौत की भी खबर है। यहां अभी तक 28 लोगों की मौत हो गई है। चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रकोप दक्षिण कोरिया में ही देखने को मिला है।
Coronavirus से सोमवार को अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। 6 में से 5 मौतें किंग काउंटी में हुई है। जबकि, 1 व्यक्ति की मौत स्नोहोमिश काउंटी में हुई है। WHO के अनुसार पिछले 24 घंटों में चीन के बाहर Coronavirus के 1,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस बीच, चीन के बाहर मरने वालों की संख्या 128 हो गई है। WHO की ताजा रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाहर मरीजों की संख्या 64 देशों में 8,774 हो गई है।

China में Coronavirus के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,943 हो गई है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। वहीं मरीजों की संख्या 80,151 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने Coronavirus संक्रमण ने 31 और लोगों की मौत और 125 नए मामलों की जानकारी दी। सभी मौतें हुबेई में हुई हैं, जहां से Virus का प्रसार शुरू हुआ।

इस बीच, 129 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। चीनी स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सोमवार को 2,742 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा गंभीर मामलों की संख्या 304 से घटकर 6,806 तक हो गई। 30,004 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। 47,204 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आयोग ने कहा कि 587 लोगों को अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

हांगकांग में ।00 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 2 मौतें भी शामिल हैं। मकाओ में 10 मामलों की पुष्टि हुई है और ताइवान में 41 मामलों की पुष्टि हुई। हांगकांग में 36, मकाऊ में 8 और ताइवान में 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1