पकड़े गए 12 जमातियों में से 5 में हुई Corona की पुष्टि, प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए पांच लोगों में Coronavirus की पुष्टि होने के बाद से रामपुर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सभी Corona पॉजिटिव जमाती उत्तराखंड हल्द्वानी के रहने वाले है। ये सभी मुरादाबाद से एक अप्रैल को जंगल के रास्ते रामपुर के थाना टांडा छेत्र में आये थे। जिसके बाद इनको पुलिस ने पकड़कर क्वारंटाइन किया था।

चोरी-छिपे पहुंचे थे रामपुर

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग हल्द्वानी के रहने वाले है। 12 लोगों का ग्रुप फरवरी के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी से निकला था। मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहले ये लोग बरेली के नबाबगंज में गए थे। वहां कुछ दिन मस्जिदों में रहे और उसके बाद वहां से मुरादाबाद चले गए थे। 3 मार्च से 31 मार्च तक यह लोग मुरादाबाद में रहे और उसके बाद 1 अप्रैल को जंगल के रास्ते छुपते- छिपाते टांडा पहुंचे। इनमें से एक कि नानी का घर टांडा में था जो खाली पड़ा हुआ था, जहां ये लोग छिपकर रहने लगे। इस बीच इनका एक आदमी चुपचाप हल्द्वानी चला गया और वहां पकड़ा गया। जिसकी जांच हुई तो वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

उन्होंने बताया कि, इसके बाद इन सभी को चिन्हित कर क्वारंटाइन में रखा गया था, जिनमे से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। एक कि रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और 5 की निगेटिव आयी है। CMO सुबोध कुमार ने बताया कि सभी Corona पॉजिटिव लोगों को मुरादाबाद शिफ्ट किया जा रहा है।

यूपी में अब तक 361 संक्रमित

उत्तर प्रदेश के 38 जिलों तक Coronavirus का संक्रमण फ़ैल चूका है। बुधवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 361 लोगों में Coronavirus का संक्रमण पाया गया है। इससे पहले मंगलवार को यह आंकड़ा 332 का था। बुधवार को 29 नए पॉजिटिव केस सामने आए. साथ ही प्रदेश में मरने वालों का संख्या चार हो गई है। बस्ती, मेरठ, वाराणसी और आगरा में अब तक Coronavirus संक्रमण से एक-एक लोगों की मौत हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1