अदनान सामी को पद्मश्री, दो हिस्सों में बंट गई कांग्रेस

गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने को कांग्रेस ने मोदी सरकार की चमचागिरी का नतीजा बताया। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने रविवार को कहा, “करगिल युद्ध में शामिल रहे हमारे जवान और सेना के पूर्व अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं, भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह NRC और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।”
कांग्रेस के प्रवक्ता और अमेरिका स्थित बर्कले लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई कर चुके जयवीर शेरगिल ने जानेमाने गायक अदनान सामी को पद्मश्री से नवाजे जाने पर नाराजगी जताई है। जयवीर शेरगिल ने अदनान सामी का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन निकालकर पद्मश्री दिए जाने का विरोध किया। शेरगिल ने इस अवॉर्ड को BJP की ‘चमचागिरी’ के एवज में इनाम तक बताया है। इस पर अदनान सामी ने पलटवार भी किया है। उधर, कांग्रेस इस मुद्दे पर दो हिस्सों में नजर आ रही है। जयवीर शेरगिल, जहां अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर विरोध कर रहे हैं, वहीं पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ने अदनान सामी को अवॉर्ड पर बधाई दी है।

अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। उन्होंने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दिया था। जनवरी 2016 में सरकार ने उन्हें भारतीय नागरिता प्रदान कर दी। अदनान उन 118 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई थी। गृह मंत्रालय की सूची में उनका घर महाराष्ट्र में दर्शाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1