विस्फोट से दहला बिहार का भोजपुर जिला

आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत भलुहीपुर मुहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह अचानक विस्फोट होने से गृहस्वामी समेत चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि, मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह अचानक जोरदार विस्फोट होने से आसपास के घरों में भी सनसनी फैल गई। झुलसे लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है, जहां 2 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।

घायलों में दंपती, पुत्र और बुजुर्ग महिला शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के है। विस्फोटक कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, परिजन गैस सिलेंडर फटने से धमाका होने एवं झुलसने की बता रहे हैं। इस बीच सदर SDPO अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस के अनुसार घर से कोई फटा सिलेंडर नहीं मिला है। भोजपुर SP सुशील कुमार के अनुसार घटना की जांच की जा रही हैं। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए दंपती को पटना रेफर कर दिया है।

बताया जाता हैं कि भलुहीपुर मुहल्ला निवासी डोमन पंडित के घर में गुरुवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। इस बीच करीब साढ़े पांच बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिसमें मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही गृहस्वामी डोमन पंडित, उसकी पत्नी शनिचरी देवी और पुत्र अमन समेत बुजुर्ग मां झुलस गई।

विस्फोट की आवाज सुनने के बाद आसपास के घरों में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग जुट गए। मुहल्ले के लोग अंदर गए तो गृहस्वामी समेत परिवार के चार सदस्य घायल पड़े थे। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। घायल गृहस्वामी के अनुसार उसकी पत्नी छोटे गैस सिलेंडर पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी तभी अचानक विस्फोट हो गया।

भलुहीपुर मुहल्ला स्थित घर में विस्फोट की सूचना मिलते ही सदर SDPO अजय कुमार एवं थानाध्यक्ष जन्मेजय राय वहां दल-बल के साथ पहुंच गए। इस दौरान अफसरों ने घर में प्रवेश कर आवश्यक छानबीन की। लेकिन, गैस सिलेंडर का कोई अवशेष नहीं मिला। SP सुशील कुमार के अनुसार घर से एक बड़ा सिलेंडर मिला है जो ठीक है।परिजन छोटे गैस सिलेंडर के फटने की बात बता रहे है। लेकिन, अभी तक की जांच में कोई अवशेष नहीं मिला है। जांच चल रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1