ब्लड ग्रुप के अनुसार वजन घटाए

भारत में मोटापा के शिकार लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, कई बार लोगों को अपने Weight के अनुसार खानपान को लेकर चिंता बनी रहती है कि उन्हें क्या खाना चाहिये और क्या नहीं, इसी चिंता के रहते हुए उचित खानपान के कारण उनके शरीर का Weight भी अधिक होने लगता है। ये लाइफस्टाइल के कारण भी होता है और खान पान का ध्यान न रखा जाये तो आपको मोटापे की परेशानी हो सकती है।

Weight घटाने के लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं लेकिन हर किसी को ये मेहनत रास नहीं आती। वहीं कुछ लोग बहुत ही आसानी से कई किलो अपना Weight कम कर लेते हैं। इसके लिए आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से खानपान का चुनाव करें तो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे आपको सही अनुमान हो जायेगा कि किस चीज से आपको फायदा होता है और किस चीज से नुकसान।

हम आपको बताने जा रहें है कि किस Blood Group के लिए क्या आहार फायदेमंद है जो आपको वजन नियंत्रित करने और स्वस्थ रहने के लिए शक्ति प्रदान करते है। हेल्थ रिपोर्ट और शोध में यह पाया गया है कि दो ब्लड ग्रुप ऐसे होते हैं जो Weight कम करने की प्रक्रिया को बहुत धीमा कर देते हैं।

नॉनवेज से करें परहेज ब्‍लड ग्रुप ए वाले

Blood Group A वाले सबसे पहले तो वे समझ ले कि उन्‍हें क्‍या बिलकुल नहीं खाना अगर उन्‍हें Weight घटाना है और फिट रहना है। तो उन्‍हें नॉन वेज यानि मांसाहार बिलकुल छोड़ना होगा, खास कर मटन और चिकन, कभी बेहद दिल चाहे तो आप मछली खा सकते हैं। ऐसे लोगों को हैवी फूड आसानी से डाइजेस्‍ट नहीं होता और फैट बढ़ता चला जाता है। शाकाहारी खाना जी भर कर खायें। खूब फल सब्‍जियां ट्राई करें हां राजमा ना खायें। फलों में आम, पपीता और संतरा और सब्‍जियों में सोयाबीन और बींस भी जरूर खायें ताकि शरीर में प्रोटीन की कमी ना हो। A ब्लड ग्रुप वाले लोगों को सब्जियां, फल, टोफू, टर्की, साबुत अनाज और समुद्री भोजन चुनना चाहिए और मांस से बचना चाहिए। वजन कम करने के लिए, आपको अधिक अनानास, जैतून का तेल, समुद्री भोजन, सब्जियां और सोया खाना चाहिए। आपको डेयरी, मक्का, किडनी बीन्स और गेहूं खाने से भी बचना चाहिए।


हाई प्रोटीन डाइट लें ओ ब्‍लड ग्रुप वाले

ब्लड टाइप O वाले लोगों को उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ, बहुत सारी सब्जियां और मछली खाना चाहिए लेकिन सीमित बीन्स, फलियां और अनाज खाने चाहिए। Weight कम करने के लिए इन लोगों को समुद्री भोजन, रेड मीट, ब्रोकोली, पालक और जैतून का तेल खाना चाहिए। उन्हें डेयरी, मक्का और गेहूं खाने से बचना चाहिए। ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें उन फूड का सेवन ज्यादा नहीं करने चाहिए, जिससे एसिडिटी होने की संभावना होती है। दरअसल ये लोग, उन चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिनसे एसिडिटी बन जाती है। इसलिए अपने फूड इनटेक पर ध्यान दें। इतना ही नहीं ब्लड टाइप O वाले लोगों को पाचन समस्याओं और थायराइड विकार से ग्रस्त होने की संभावना भी बहुत अधिक होती है। ब्लड टाइप O वाले लोगों को सिगरेट और शराब से दूर रहना चाहिए क्योंकि ये वजन कम करने के आपके सपने को तोड़ सकते हैं।

Blood Group बी वाले मजे से खायें मछली, मटन


Blood Group बी वाले लोगों की डाइट, A ब्‍लड ग्रुप वालों से बिलकुल उल्‍टे होती है। इनकी डाइजेस्‍ट करने की क्षमता शानदार होती है इसलिए नॉनवेज खाने में कोई दिक्‍कत नहीं है। दूध और उससे बने खाद्य भी ये लोग बैलेंस डाइट में ले सकते हैं। हां इन्‍हें कुछ चीजों जैसे तुअर दाल, मसूर दाल, कोटू, तिल, चना और मक्‍का से बने खानों से थोड़ा बच कर चलना चाहिए। इन्‍हें नॉनवेज में चिकन और वेज में गेंहू, मूंगफली और टमाटर भी कुछ कम ही खाने चाहिए। मछली, मटन, अंडा, हरी सब्‍जियां और ग्रीन टी इनके लिए परफेक्‍ट फूड हैं।


डेयरी फूड है परफेक्‍ट Blood Group एबी वालों के लिए

AB Blood Group वाले लोगों की डाइट के बारे में जैसा की आप समझ ही रहें होंगे इनके अंदर ऊपर दी गयी दोनों तरह की खासियतें होती हैं इसलिए इन्‍हें नॉनवेज में मछली खाने की इजाजत होती है पर बाकी वेजिटेरियन खाना ही इनके लिए भी सही रहता है। रेड मीट और राजमा से परहेज करना ही इनके लिए ठीक रहेगा। सोयाबीन का पनीर, सी फूड, डेयरी उत्पाद जैसी चीजें Weight कम करने में सहायक हो सकती हैं। अनानास का सेवन इनके लिए फायेमंद होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1