BJP ने शाहीन बाग को बताया तौहीन बाग, राहुल-केजरीवाल पर कसा तंज

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की शाहीन बाग को तौहीन बाग करार दिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले एक महीने से यहां महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। देश ही दुनिया भर की मीडिया में शाहीन बाग प्रदर्शन को जगह मिल चुकी है। शनिवार को भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अब वह शाहीन बाग नहीं दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। श्री पात्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को शाहीनबाग का बताते हुए कहा, वहां देश के टुकड़े- टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। #CAA_NRC_NPR

BJP प्रवक्ता ने कहा कि वहां खुलेआम आगजनी, जिहाद का आवाहन किया जा रहा है, असम को भारत से अलग करने की साजिश रची जा रही है। पात्रा ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। देशविरोधी गतिबिधियों के बावजूद विपक्ष शाहीन बाग प्रदर्शन को समर्थन दे रहा है। संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में शाहीन बाग पर अपनी कविता भी पढ़ कर सुनाई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक मंच पर माइक लेकर असम को भारत से अलग करने की बात कर रहा है। वीडियो में दिखे रहे शख्स को शरजिल इमाम बताया जा रहा है, जो JNU का छात्र है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1