रेल मंडल मुख्यालय स्थित न्यू स्क्रैप(कबाड़) डिपो में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत की। जानकरी के मुताबिक आग लगने से करोड़ों के स्क्रैप जलकर नष्ट हो गए। वहीं आग ने इतना विराल रूप धारण कर लिया था, कि मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह तक आग बुझाने का कार्य लगातार जारी ही रहा।
वहीं आग की लपटें देख मौके पर तैनात जवान ने तत्काल अधिकारी को घटना की सूचना दी। इस दौरान दमकल विभाग सहित अन्य कई अधिकारियों को बी इसकी जानकारी पहुंचाई गई। वहीं जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन, मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी भी जानकारी लेने पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।