अमेरिका: न्यू ऑरलियंस में हुई गोलीबारी, 10 घायल, 2 की हालत गंभीर

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला अमेरिका के न्यू ऑरलियंस का है जहां सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिकी मीडिया की माने तो गोलीबारी रविवार तड़के व्यस्त इलाके वाले ओल्ड कैनन स्ट्रीट पर हुई। इस घटना में 11 लोग घायल हो गए, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

आपको बता  दे इससे पहले भी 18 नवंबर को अमेरिका के ओकलाहोमा के वॉलमार्ट में सुबह-सुबह गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों को सुबह करीब 10 बजे डंकन शहर के वॉलमार्ट में गोलीबारी की खबर मिली थी। वहीं, 6 अक्टूबर को अमेरिका के कनसास शहर के एक बार में गोलीबारी हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1