अमेरिका में भी ट‍िक टॉक समेत चीनी App पर लगा प्रतिबंध

वॉशिंगटन- जिसका अनुमान था, वही हो रहा है। App बैन कर चीन को भारत का दिया झटका अब उसे और तेज लगने जा रहा है। अमेरिका भी TikTok समेत चीनी मोबाइल App पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार देर रात इस संबंध में एलान किया। उन्‍होंने कहा कि हम निश्चित रूप से चीनी App पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। उधर, ऑस्‍ट्रेलिया में भी चीनी App पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज होती जा रही है। भारत में TikTok बैन होने से चीनी कंपनी को करीब 6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।


इससे पहले पिछले दिनों भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चाइनीज App को बैन कर दिया था। इसके बाद चाइनीज कंपनियों की तरफ से सरकार से अपील की जा रही है कि वे भारतीय यूजर्स का डेटा चाइनीज सरकार के साथ शेयर नहीं कर रही थीं। TikTok के सीईओ केविन मेयर ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा कि चाइनीज सरकार ने कभी भी यूजर्स के डेटा की मांग नहीं की है।


आश्‍चर्य वाली बात यह है कि TikTok को भले ही भारत में हाल फिलहाल में बैन किया गया गया है, लेकिन चीन में यह बहुत पहले से बैन है। हालांकि यह App जिस कंपनी (ByteDance) की है, वह चाइनीज है। भारत सरकार द्वारा बैन लगाए जाने के बाद उसने बीजिंग से दूरी बना ली है। कंपनी लगातार सफाई दे रही है कि भारतीय यूजर्स का डेटा सिंगापुर के सर्वर में सेव हो रहा है और चीन की सरकार ना तो कभी डेटा की मांग की है और ना ही कंपनी इस रिक्वेस्ट को कभी पूरा करेगी।

2017 में लॉन्च हुआ था टिकटॉक
ByteDance की स्थापना 2012 में हुई थी। कंपनी ने 2016 में चाइनीज मार्केट के लिए Douyin App को लॉन्च किया था। यह टिकटॉक की तरह ही है। हालांकि यह वहां के कठोर नियम के हिसाब से काम करता है। अगले साल यानी 2017 में बाइटडांस ने TikTok को दुनिया के बाजारों में लॉन्च किया गया। इस App पर चीन में बैन है, या यूं कहें कि इसे चीन के बाजार में लॉन्च नहीं किया गया क्योंकि वहां बहुत ज्यादा चीजों को लेकर पाबंदियां हैं। कंपनी ने दोनों App के लिए अलग-अलग सर्व का इस्तेमाल किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1