09 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष- आज के दिन आपको विशेष बात का ध्यान रखना होगा कि सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। आपको कुछ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन तनाव इतना न लें कि स्वास्थ्य पर इसका असर दिखाई दें, वहीं दूसरी ओर संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा मौसम से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। बच्चों के शिक्षा संबंधित धन खर्च करना पड़ सकता है।

वृष- आज की दिन की गई मेहनत बेकार जाते दिखाई देगी लेकिन इसको लेकर आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना चाहिए। नई ऊर्जा के साथ पुनः कार्य करें सफलता की पूर्ण संभावनाएं दिखाई दे रही है। जो व्यक्ति नए व्यापार करने का विचार कर रहे हैं उनको 15 के बाद व्यापार प्रारम्भ करना चाहिए। विद्यार्थियों को कठोर मेहनत करनी चाहिए अन्यथा सफलता में संदेह है। .

मिथुन- आज के दिन उन तनावों से छुट्टी मिलेगी जिसकी वजह से आप काफी दिन से परेशान चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तनाव कम होते ही आपको सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्त होगी जिसके चलते आपको लाभ होगा। जिनका जन्मदिन है उन्हें दिव्यांगो की मदद करनी चाहिए। संगीत को करियर बनाने वालों के लिए दिन शुभ है।

कर्क- दिन के प्रारम्भ से ही आपके काम बनेंगे क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके भाग्य को मजबूत कर रही है। ऑफिस में भविष्य के कार्य योजनाओं के लिए मीटिंग का दौर चल सकता है जिसमें आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, उसकी आज से ही तैयारी कर लेनी चाहिए दूसरी ओर एक बात का ध्यान रखना होगा की किसी को भी कटु वचन न बोलें, संयमित वाणी का प्रयोग आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह- आज के दिन ज्ञान के आसपास रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए दिन शुभ है। विद्यार्थियों को आज से ही जमकर मेहनत करनी होगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें साथ ही योग या जिम को भी अपने जीवन में शामिल करें। काम के चलते यदि परिवार को समय नहीं दे पा रहे है तो आज परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा।

कन्या- आज के दिन आलस्य काफी रहेगा लेकिन आपको एक्टिव रहने का प्रयास करना होगा। ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आराम और काम का संतुलन बना कर चलना होगा। मन पर नियंत्रण रखें अनावश्यक खर्च से बचें। विद्यार्थी आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश में जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं उनको शुभ समाचार प्राप्त होगी।

तुला- आज के दिन बड़ी ख़रीददारी करने की स्थितियां बनेगी यदि घर में कोई उपयोगी वस्तु खरीदने को लेकर पिछले कई दिनों से विचार चल रहा है तो उसे खरीद सकते हैं। यदि आप आपने सोसाइटी में मुख्य पद पर हैं तो किन्हीं कारणों के चलते दूसरों से वाद-विवाद हो सकता है। सेहत में पुराने रोगों प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही परेशान कर सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक- आज के दिन भाग्य के भरोसे बैठना ठीक नहीं है, क्योंकि कार्य के सिलसिले में आपको भाग-दौड़ी करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा की बात करें तो ऑफ के दिन भी सेल्स से संबंधित कार्य करने वालों के टार्गेट पूरे होंगे और उनको लाभ भी होगा। कारोबार करने वालों को अपने फाईनेस संबंधित कामों को निबटाना चाहिए। सुख-सुविधाओं से कोई उपहार मिलने की संभावना है।

धनु- आज के दिन की पहली प्राथमिकता है कि दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें। षडयंत्रों के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह आपको परेशान कर सकते हैं। खेल से जुड़े लोगों को अपने प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है। वाहन खरीदने का विचार मन में चल रहा है तो उसको लेने की प्रक्रिया शुरु कर सकते हैं।

मकर- आज के दिन की गयी मेहनत रंग लाएंगी इसलिए मेहनत करने से पीछे न हटें। जो लोग लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें अब आने वाले समय में प्रयास जारी करने होगें। अविवाहितों के लिए विवाह का संयोग बन सकता है किसी अच्छे रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। छोटे भाई बहन को पढ़ाई से संबंधित आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

कुम्भ- आज के दिन आपको ध्यान रखना है कि अधिक देर तक न जागे यदि कहीं पार्टी आदि का विचार है तो जल्दी आने की व्यवस्था पहले बना लें क्योंकि जल्दी सोएं और जल्दी उठने का प्रयास करना होगा। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। जिन लोगों को अचानक ऑफिस जाने की कॉल आए तो बॉस की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है।

मीन- आज के दिन आपको महिलाओं का सम्मान करना होगा। घर हो या बाहर सभी महिलाओं से सौम्य व्यवहार करना है। साथ ही किसी देवी में दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको लाभ होगा। जिन लोगों को माईग्रेन की समस्या है उनको सावधान रहना चाहिए। नींद भी भरपूर लें अन्यथा माईग्रेन परेशान कर सकता है। किसी भी प्रकार के तंत्रमंत्र के चक्कर से बचकर रहना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1