horoscope

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 10 अगस्त 2020

10 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन व्यवसाय में फायदा या नौकरी में तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए दिन सेहत को लेकर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। कुछ लोगों को चोट लगने के भी संकेत हैं। मेष राशि वालों के लिए निजी जीवन में तनावपूर्ण परिस्थिति का दिन, वृष राशि वालों के लिए असंतोष की भावनाओं से भरा रह सकता है समय, मिथुन राशि वालों के लिए अचानक कुछ बदलाव का हो सकता है दिन।
🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

मेष – Ten of Swords-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 10 August 2020 , Aries Horoscope 10August 2020

दिन प्रोफेशनल तौर से सामान्य रहेगा परन्तु निजी जीवन में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है जिस कारण आपके काम और आइडियाज की सराहना होगी, परन्तु निजी जीवन के लिहाज़ से आप अपनी और अपने प्रियजनों की ज़रूरतों को नज़रंदाज़ न करें। अपने स्वभाव और विचारों में अड़ियल न बनें। नकारात्मक सोच से कोई लाभ नहीं अपितु सेहत और रिश्तों दोनों में हानि होगी। किसी को शक की नज़र से न देखें, भरोसा करना सीखें।
करियर – यदि नया व्यापार आरम्भ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
लव – परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। अपनी सोच को अड़ियल न होने दें।
हेल्थ – आज आपको गैस्ट्रिक ट्रबल या एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

वृष – The Chariot-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 10 August 2020 , Cancer Horoscope 10 August 2020

आज आपको अपनी जिम्मदारियों हो इतनी गंभीरता से भी नहीं लेना है, कि वो आपके लिए बोझ बन जाए। किसी बात की चिंता के कारण मन में परेशानी और असंतोष की भावना बनी रह सकती है। परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाए रखें। किसी मित्र या प्रियजन से अपनी परेशानी शेयर करें। यदि किसी की कोई बात बुरी लगी हो तो उसे व्यक्त ज़रूर करें, अपने मन पर बोझ न रखें।
करियर – आज तनावमुक्त होकर काम करने का समय है। आप अपने काम को इंजाय करेंगे।
लव – प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में यदि गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आप को व्यक्त करें।
हेल्थ – आज मौसमी बीमारियों से आपको सावधान रहना होगा।

मिथुन – Three of Pentacles-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 10August 2020 , Gemini Horoscope 10 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ परिस्थितियों में अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। आप स्थितियों पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक उसमें सफल भी होंगे। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं किंतु यह आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा।
करियर – जॉब के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
लव – आज कुछ रिश्तों में अचानक से आपको दुराव या अलगाव से महसूस हो सकता है।
हेल्थ – सेहत में सुधार होगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।

कर्क – Strength-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 10 August 2020 , Cancer Horoscope 10 August 2020

आज आपको कुछ कामों में फायदा और कुछ में नुकसान होने के योग हैं। दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।
करियर – आज काम तय समयसीमा में होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लव – आज आपको रिश्तों में दिखावे की आदत से दूर रहने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
हेल्थ – आज आपको कंधे में दर्द या खिंचाव रह सकता है।

सिंह – The World-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 10 August 2020 , Leo Horoscope 10 August 2020

आज का दिन आपके लिए महत्वपू्र्ण फैसलों से बचने का है। किसी अनुभवी से सलाह लें, वे स्थिति का निष्पक्षता से आंकलन कर आपको सही सलाह दे सकते हैं। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। यदि किसी ने आपका दिल दुखाया हो तो उसे माफ़ करने का प्रयास करें।
करियर – कार्य क्षेत्र में आपको नए आइडियाज आ रहे हैं जिनके लिए आपको सहयोग भी मिलेगा। पूरे विश्वास के साथ उन पर कदम उठाएं।
लव – पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा।
हेल्थ – आज मानसिक शांति के लिए आपको ध्यान और योग की ओर जाना चाहिए।

कन्या – The Emperor-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 10 August 2020 , Virgo Horoscope 10 August 2020

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही न करें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। आज दान अवश्य करें किन्तु ऐसे व्यक्ति को जिसे जरूरत हो। आपकी सलाह बहुत से लोगों के काम आएगी, इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें।
करियर – कार्यस्थल पर लोग आपके काम से खुश होंगे और आपकी सलाह की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों के आज पूरा सहयोग मिलेगा।
लव – आज परिवार में शांति के लिए कुछ दान अवश्य करें।
हेल्थ – मौसम के परिवर्तन से सावधान रहें। रोग ग्रसित हो सकते हैं।

तुला – King of Swords-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 10 August 2020 , Libra Horoscope 10 August 2020

आज का दिन करने योग्य बहुत कुछ है जिस कारण आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझकर काम करेंगे, तो बेहतर रहेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है, नहीं तो मन इधर-उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष की भावना उत्पन्न हो सकती है जो तनाव और बढ़ा सकती है।
करियर – कार्यभार अधिक रहेगा। अधिकारियों को इम्प्रेस करने लिए कोई नया कार्य लेने से पहले अपनी क्षमता, कार्यभार और समय का भी ध्यान रखें नहीं, तो परेशानी हो सकती है।
लव – रिश्तों में चल रही परेशानियां जल्द ही हल होंगी। धैर्य और संयम बनाएं रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंताओं और तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मेडिटेशन से लाभ होगा।

वृश्चिक – Wheel of Fortune-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 10 August 2020 , Scorpio Horoscope 10 August 2020

आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने के साथ थोड़ा चुनौतियों से भरा भी रहेगा। आज कुछ कामों में अचानक बाधा उत्पन्न होने के कारण काम में विलम्ब हो सकता है। जल्दबाजी न करें, न ही किसी बात पर जिद्दी रवैया अपनाएं, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। अपना फोकस बनाएं रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने को मिलेगा।
करियर – आज किसी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
लव – आज आपके लिए संबंधों को प्रगाढ़ करने और अपनी भावनाएं शेयर करने के लिए अच्छा समय है।
हेल्थ – आज आपको पैरों में समस्या हो सकती है। दर्द, खिंचाव या मोच आने की आशंका है।

धनु – Ace of Cups-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 10 August 2020 , Sagittarius Horoscope 10 August 2020

आज का दिन आपके लिए अतिरिक्त सावधानी के साथ बिताने का है। आपको कुछ बातों को बिगड़ने से बचाना होगा। काम का बोझ अधिक रहेगा और आस पास के लोगों से अनबन होने के आसार हैं। केवल उतना ही काम संभालें जितना आपके लिए सहज हो। मल्टीटास्क करने दूर रहें, यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बिजनेस के सौदे बहुत सोच समझ कर सावधानी से करें, धोखा हो सकता है।
करियर – आज का दिन काम के लिए भारी रह सकता है। अधिनस्थों से थोड़ी सावधानी बरतें, कोई नुकसान हो सकता है।
लव – रिश्तेदारी में सोच समझ कर बोलें नहीं तो बिना बात के लड़ाई हो सकती है।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। पुराने रोगों में सुधार हो सकता है।

मकर – The Hierophant-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -10 August 2020 , Capricorn Horoscope 10 August 2020

आज आपको किसी अप्रत्याशित परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आप दिन की शुरुआत में उससे थोड़ा विचलित या परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय गुजरने के साथ आपको उन परिस्थितियों में अपने लिए कुछ सकारात्मक बातें नजर आ सकती हैं। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं।
करियर – आज आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है।
लव – आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपके लिए किसी विवाद की आशंका है।
हेल्थ – आज आपको पेट या पाचन से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ – Page of Cups-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 10 August 2020 , Aquarius Horoscope 10 August 2020

आज का दिन आपके लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। काम में कुछ छोटी-बड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन इनसे आपको घबराए बिना आगे बढ़ना होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज तालमेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
करियर – कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।
लव – रिश्तों में किसी छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है। कभी-कभी बातों को अनदेखा करना बेहतर होता है।
हेल्थ – आज का दिन आपके लिए सेहत में कुछ अच्छा परिवर्तन लाने का है।

मीन – The Moon-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 10August 2020 , Pisces Horoscope 10 August 2020

कोई निर्णय जितना टालेंगे उतना ही वह कष्टदायक बनेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। यदि कोई प्रोजेक्ट आरम्भ कर रहे हैं तो संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं।
करियर – कार्यक्षेत्र में आज स्थिरता की कमी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए संसाधन आसानी से मिल जाएंगे।
लव – रिश्तों में कोई दुविधा हो तो उसके लिए किसी से सलाह करें। इस स्थिति में बहुत देर तक न रहें।
हेल्थ – सेहत ठीक रहेगी। पुराने रोगों में भी आराम होने के संकेत हैं।


🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300010

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1