भारत-चीन सीमा विवाद पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-‘पीएम मोदी अच्छे मूड में नहीं हैं’

भारत और चीन के बीच शुरू हुए सीमा विवाद पर अमेरिका ने अपना रुख साफ किया है। बता दें सीमा विवाद पर मध्यस्थता की बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बाबत बात की है, और उन्होंने पीएम मोदी के सामने एक बार फिर से भारत चीन के बीच उत्पन्न हुए विवाद को सुलझाने में मदद करने की पेशकश की है। साथ ही ये भी कहा कि दोनों ही देशों के बीच इस वक्त बड़ा संघर्ष चल रहा है, 1.4 बिलियन आबादी वाले 2 बड़े देश जिनकी सैन्य ताकत बेहद मजबूत है। इस सीमा विवाद से दोनो ही देश दुखी हैं। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को वो बहुत पसंद करते हैं साथ ही वो बहुत सज्जन हैं। इसके साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को हर करने में उन्हें खुशी होगी।

आपको बता दें इस मुद्दे पर भारत पहले ही अपना रूख साफ कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को मध्यस्थता की पेशकश की थी। लेकिन अमेरिका की शकश पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। शांति से मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत चीन के संपर्क में लगातार बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1