भारत को मिली विश्व बैंक की आर्थिक मदद, 1 अरब डॉलर की मिली मंजूरी

भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं 21 दिन के लॉकडाउन ने देश की आर्थिक स्थिती को भी कमजोर कर दिया है। इन सब को देखते हुए विश्व बैंक ने भारत को आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी है। इस पर विश्व बैंक का कहना है कि विश्व बैंक ने कोरोनो वायरस के संकट से उबरने के लिए भारत को 1 अरब डॉलर के आपातकालीन वित्तपोषण को मंजूरी दी है। साथ ही विश्व बैंक की सहायता परियोजनाओं का पहला सेट 1.9 अरब डॉलर का है, जो 25 देशों की सहायता करेगा। इन 25 देशों की सूची में भारत भी शामिल है। इसलिए आपातकालीन वित्तीय सहायता की सबसे बड़ी रकम 1 अरब डॉलर विश्व बैंक भारत को देगा। इससे भारत को स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और प्रयोगशाला डायग्नोस्टिक्स में सहायता मिलेगी ही साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों को खरीदना भी आसान हो जाएगा।

दक्षिण एशिया में विश्व बैंक ने भारत के अलावा पाकिस्तान के लिए 20 करोड़ डॉलर और अफगानिस्तान को 10 करोड़ डॉलर देने का फैसला किया है। जिससे इन देशों की इस संकट काल में मदद मिल सके।

बता दें इस वक्त पूरी दुनियां कोरोना की चपेट में है। अबतक दुनियांभर में 10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। तो वहीं 50 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, और ये आंकड़ा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है।    

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1