राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में मंगलवार को महिला अधिकार के लिए काम कर रहे एक संगठन के कार्यक्रम में शिरकत किया, जहां पर उन्होंने घूंघट प्रथा के खिलाफ कहा, “गांव में आज भी घूंघट प्रथा विद्यमान है, एक महिला को घूंघट में कैद करने का समाज को क्या अधिकार है? जब तक घूंघट रहेगा तब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाएंगी, अब घूंघट का जमाना गया।” वहीं बिना घूंघट की महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में अब भी महिलाएं घूंघट करती हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हिम्मत और हौंसले के साथ महिलाओं को आगे बढ़ना होगा। सरकार आपके साथ है। सीएम ने ये भी कहा कि वक्त बदल गया है। महिलाएं पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में शोहरत हासिल कर रही हैं। वहीं सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण भी दिया। महिलाओं के हक की बात कही। तो बाल विवाह के खिलाफ भी बोले सीएम गहलोत। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से जिंदगी बरबाद होती है बताया कि कैसेे “जनता दरबार में एक बच्ची शिकायत लेकर आई कि उसका बाल विवाह किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का बाल विवाह रोका जाए और अगर वह पढना चाहे तो सरकार उसकी पूरी मदद करेगी”
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019