अमेरिका में आफत बना विंटर स्टॉर्म: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में वेदर इमरजेंसी; 16000 से ज्यादा उड़ानों पर असर

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म ने हवाई यातायात पर इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। फलाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शनिवार तक 14,000 से अधिक घरेलू उड़ानें खराब मौसम से प्रभावित रहीं। वहीं, करीब 2 000 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली विंटर स्टॉर्म ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिससे इस हॉलीडे सीजन में लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस तूफान के चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स जैसे राज्यों में भारी बर्फबारी और बर्फ का जमाव गया है। जिससे सड़क और हवाई यातायात दोनों व्यापक रूप से प्रभावित हैं। आलम यह है कि करीब 16000 उड़ानें खराब मौसम के कारण प्रभावित हुई हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में वेदर आपातकाल घोषित किया गया है। साथ ही लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

हवाई यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

हवाई यातायात पर इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, शनिवार तक 14,000 से अधिक घरेलू उड़ानें खराब मौसम से – प्रभावित रहीं। वहीं, करीब 2000 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं। न्यूयॉर्क क्षेत्र के प्रमुख हवाई अड्डे जैसे जॉन एफ. कैनेडी, लागार्डिया और न्यूआर्क सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

मौसम की मार से जूझ रहे यात्रियों को राहत देने के लिए अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड और जेटब्लू जैसी प्रमुख विमानन कंपनियों ने प्रभावित यात्रियों के लिए रीबुकिंग शुल्क माफ करने की घोषणा की है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पहले जांच लें और वैकल्पिक योजनाएं तैयार रखें।

6 से 10 इंच तक बर्फबारी दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार,सिरैक्यूज से लेकर लॉन्ग आइलैंड तक कई इलाकों में 6 से 10 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई। शनिवार को न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में 4.3 इंच बर्फ जमी। यह साल 2022 के बाद की सबसे भारी बर्फबारी मानी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में बर्फ के साथ-साथ फ्रीजिंग रेन भी हुई, जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और दुर्घटनाओं का खतरा पैदा हो गया। इसी कारण पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में आइस स्टॉर्म चेतावनियां जारी की गईं हैं।

राज्य सरकारें अलर्ट पर

खराब मौसम के कारण देश के कई राज्यों की सरकारें अलर्ट पर हैं। सरकारें एहतियात के तौर पर कई कदम उठा रही हैं। न्यू जर्सी और पेंसिल्वेनिया में भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है और बर्फ हटाने वाली मशीनों को तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों में रहें, मौसम अपडेट पर नजर रखें और केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही बाहर निकलें।

ब्लैक आइस बनने का खतरा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तूफान अटलांटिक तट से उठी ठंडी हवाओं और नमी के मेल से बना है, जिसके कारण अगले कुछ समय तक ठंड और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की आशंका है, जिससे ब्लैक आइस बनने का खतरा बढ़ेगा।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1