Shenkaku Island of Japan

चीन को आंख दिखाने के लिए अमेरिका और जापान करेंगे बड़ा युद्धाभ्यास

चीन की आक्रामक हरकतों का जवाब देने के लिए जापान के शेंकाकू द्वीप समूह के नजदीक America and Japan की सेनाएं मिलकर बड़ा अभ्यास करेंगी। यह जानकारी जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने दी है।


इस संयुक्त अभ्यास में नौसेना, वायुसेना और थल सेना शामिल होंगी। यह अभ्यास Japan के शेंकाकू द्वीप की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इस द्वीप पर China दावा करता है और अक्सर वहां पर अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजता रहता है।

जापानी रक्षा मंत्री ने कहा, हम इलाके में अपनी युद्ध क्षमता का विकास करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य शेंकाकू द्वीप और उसके आसपास के इलाके में अपनी मौजूदगी को जताना है। संयुक्त अभ्यास का फैसला अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की जापान यात्रा में हुआ है। यह टू प्लस टू वार्ता मंगलवार को टोक्यो में हुई थी।

ब्लिंकेन और ऑस्टिन ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच हुए समझौते के चलते America and Japan की सुरक्षा में पूरा सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है। पूर्व China सागर में यथास्थिति को बदलने की किसी भी कोशिश का अमेरिका कड़ा विरोध करता है।

चीन ने फरवरी में कानून बनाकर तटरक्षक बल को विदेशी जहाजों पर फायरिंग का अधिकार दे दिया है। इसी तटरक्षक बल के जहाज अक्सर शेंकाकू द्वीप के आसपास आते रहते हैं। जापान अक्सर China की हरकत पर विरोध जताता रहता है, लेकिन वर्षो से चीनी जहाजों का आवागमन बना हुआ है। हाल के वर्षो में तो यह बढ़ा है। शेंकाकू द्वीप के आसपास के समुद्र को चीन पूर्व China सागर का हिस्सा बताते हुए उस पर अपना अधिकार जताता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1