जानिए लॉकडाउन-4 क्या-क्या होगा,क्या मिलेंगी छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश के नाम अपने संबोधन में Lockdown-4 के नए रंगरूप में आने की घोषणा कर दी है। इससे पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम ने Lockdown पर उनसे 15 मई तक सुझाव देने को कहा था। PM ने अपने संबोधन में ही अगला Lockdown कैसा होगा उस बारे में संकेत भी दे दिया है। उन्होंने अपने भाषण में इशारा किया है कि इस Lockdown में छूट का दायरा ज्यादा बड़ा होगा।


PM ने कल कहा कि Lockdown 4.0 बिल्कुल ही अलग रूप में आएगा और इसके नियमों में भी बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम नियमों को पालन करते हुए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नए नियम राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय के आधार पर होगा और इसकी घोषणा 18 मई से पहले की जाएगी। Corona महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 25 मई से Lockdown जारी है। तीसरा Lockdown 17 मई को खत्म होने वाला है।

PM के बयान को Corona से लड़ने के लिए नए तरह के प्रोटोकॉल बनाया जाएगा। इसमें Lockdown से निकलने के तरीके शामिल, अर्थव्यवस्था को शुरू करने और सामान्य जीवन की बहाली के तरीके शामिल हो सकते हैं। PM ने कहा कि यह वायरस भारत को पीछे नहीं धकेल सकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस बात पर एकमत है कि यह वायरस लंबे समय तक हमारी जिंदगी की हिस्सा रहने वाला है। ऐसे में हम इसका बंधक बनकर नहीं रह सकते हैं।


PM मोदी के भाषण से संकेत मिलता है कि Lockdown 4.0 में कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने की और पुख्ता रणनीति लागू की जा सकती है। Corona पीड़ितों की पहचान, उसे क्वारंटीन और हॉटस्पॉट को बनने से रोकने जैसे कदमों पर ज्यादा ध्यान दिए जाएंगे।

‘लोकल, वोकल’ में छिपा मोदी का भाव समझिए

Lockdown 4.0 में आर्थिक गतिविधियों को कम कर्मचारियों के साथ खोलने की इजाजत मिल सकती है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना होगा।

विमान, मेट्रो सेवाएं भी होंगी शुरू


सीमित स्तर पर रेल सेवा शुरू होने के बाद इस बात की संभावना है कि सार्वजनिक सेवा मेट्रो और विमान सेवाओं को भी शुरू करने की इजाजत दे दी जाए। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस में ज्यादा सेवाओं को खोलने की मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर जरूरी वस्तुओं के डिलिवरी का आदेश दे दिया जाए।

राज्यों के सीएम देंगे Lockdown 4.0 पर अपनी राय


सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 6 घंटे की मैराथन बैठक में PM ने संकेत दिया था कि Lockdown आगे भी जारी रहेगा लेकिन उसमें काफी छूट मिलेगी। उन्होंने राज्यों से कहा कि वे Lockdown 4.0 कैसा चाहते हैं इस बारे में 15 मई तक अपनी राय साझा करें। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों के साथ बातचीत के आधार पर नई गाइडलाइंस को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे जल्दी ही जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1