Holi 2021 Religion

जानिए कब है होली? कैसे दुनिया भर में मनाया जाता है यह त्योहार

रंग वाली होली 29 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष Holi का त्यौहार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। हालांकि ये ही देखा गया हैं कि किसी भी वर्ष में जब प्रतिपदा तिथि दो दिनों तक पड़ती है तो, इस स्थिति में Holi का पर्व प्रथम दिन को ही मनाए जाने का विधान है। इस गणना के अनुसार, वर्ष 2021 में Holi का त्योहार देशभर में 29 मार्च, सोमवार के दिन मनाया जाएगा।

होली एक ऐसा त्योहार है जो भारतवर्ष के साथ-साथ, दुनियाभर में भी मनाया जाता है। इसमें से मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली, देश भर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मथुरा और वृंदावन में तो, 15 दिनों तक Holi का त्योहार मनाया जाता है। वहीं बरसाने की लट्ठमार होली भी, विश्व विख्यात है।


बात करें मध्य प्रदेश की तो, यहां के मालवा इलाके में Holi के पांचवे दिन रंगपंचमी के रूप में मनाई जाती है। जबकि हरियाणा में यह त्योहार भाभी और देवरों के बीच, ठिठोली के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। गुजरात के आदिवासियों के लिए भी, Holi सबसे बड़े त्योहार के रुप में जाना जाता है।


वहीं बात करें सिख धर्म संस्कृति की तो, दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने Holi को वीरता के त्योहार के रूप में परिवर्तित किया था। इस कारण पंजाब में इस त्योहार को होला मोहल्ला के रूप में मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह नगर कीर्तन आयोजित किया जाता है और लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए, गतका का जौहर दिखाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1