West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: डॉयमंड हार्बर विधानसभा सीट पर क्या इस बार BJP खोल पाएगी खाता

West Bengal Election 2026: डायमंड हार्बर पश्चिम बंगाल का प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह साउथ 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है। इस सीट पर मौजूदा वक्त में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से टीएमसी के पन्नालाल हलदर ने भाजपा के दीपक कुमार हलदर को 16996 मतों से हराया था।

यह डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां की लोकसभा सीट भी टीएमसी के ही कब्जे में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के अभिजीत दास को 7 लाख से अधिक मतों से हराया था। 2026 के चुनाव में यहां भाजपा और टीएमसी के बीच ही मुख्य टक्कर मानी जा रही है।

भाजपा को कभी नहीं मिली जीत
इस सीट पर भाजपा को कभी भी जीत नहीं मिली। 1991 से लेकर अब तक यहां का ज्यादातर चुनाव टीएमसी ने जीता है। इसके बाद सीपीएम दूसरे नंबर पर रही है। इस सीट पर भाजपा ने कभी जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में इस बार का विधानसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

2021 में किसे मिले कितने वोट
उम्मीदवार पार्टी वोट

पन्नालाल हलदर (विजेता टीएमसी 98,778
दीपक कुमार हलदर बीजेपी 81,482
प्रतीकुर्ररहमान सीपीआई 38,719

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1