दिल्ली एनसीआर में लगेंगे लू के थपेड़े

उत्तर भारत के कई हिस्सों में Temperature के 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बाद, Weather विज्ञान विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। Weather विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

IMD के क्षेत्रीय Weather विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलने वाली लू की संभावना को देखते हुए ‘औरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगले 2-3 दिनों में कुछ हिस्सों में Temperature 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गर्मी के मौसम में यह पहली बार है जब हीटवेव (लू) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को राजस्थान के पिलानी में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

DELHI- NCR समेत मैदानी इलाकों वाले राज्यों में अगले कुछ दिन टेम्परेचर हाई रहने वाला है। पश्चिमोत्तर भारत में लू चलने के कारण शहर में अगले 3 और 4 दिन में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। सोमवार यानी आज Temperature 45 डिग्री तक जा सकता है। 23 मई को इस Weather का सबसे गर्म दिन रहा और Temperature 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जो सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

भारतीय Weather विज्ञान विभाग ने बताया कि लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। IMD के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी हवाओं के चलने से 28 मई को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 28 मई की रात से वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस का असर दिखेगा।

इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है जिससे Temperature में गिरावट आ सकती है और पारा 38-39 डिग्री तक पहुंच सकता है। Weather विभाग ने बताया कि DELHI-NCR में 29-30 मई को 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है।

क्या होता है लू ?

लू क्या है और कब गर्म हवा को लू कहा जाता है? दरअसल, जब अधिकतम Temperature 40 डिग्री सेल्सियस हो और यह सामान्य Temperature से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो तो उस स्थिति को लू या हीट वेब कहा जाता है।

मैदानी इलाकों के लिए, लू की घोषणा तब की जाती है जब वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 47 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे ऊपर होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1