मैदान पर हर रन के साथ जुनून, हर विकेट पर जोशीला रिएक्शन और जीत के लिए पूरा दम लगाने वाला विराट कोहली का अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। यही वजह है कि फैंस के बीच लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि उनका एग्रेशन स्वाभाविक है या फिर कैमरों के सामने दिखाया जाने वाला अंदाज। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। दूसरी ओर IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाले Virat Kohli इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लगातार दो मुकाब लों में बिना खाता खोले आउट होने के बाद उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं, जिसके बीच मांजरेकर का ब यान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
कोहली गुस्से में बेहतर खेलते हैं
Sanjay Manjrekar ने स्पोर्टस्टार के इनसाइट एज पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि Virat Kohli का मैदान पर दिखने वाला एग्रेशन कोई बनावटी चीज नहीं है। उनके अनुसार विराट शुरू से ही इसी अंदाज में क्रिकेट खेलते आए हैं। मांजरेकर ने बताया कि उन्होंने विराट को दिल्ली के अंडर-19 दिनों से करीब से देखा है और तब से लेकर आज तक उनके स्वभाव और खेलने के तरीके में ज्यादा बदलाव नहीं आया। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग और कुछ खिलाड़ी मानते हैं कि विराट कैमरों के लिए ऐसा व्यवहार करते हैं, लेकिन वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। मांजरेकर के मुताबिक विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने पर विराट का प्रदर्शन और निखरकर सामने आता है।
Virat Kohli का मैदान पर हर मौके पर जोशीला और आक्रामक अंदाज हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे IPL का कोई सामान्य विकेट हो या वर्ल्ड कप का दबाव भरा मुकाबला, विराट का उत्साह हर बार एक जैसा नजर आता है। इसी वजह से कई लोग उनके इस व्यवहार को कैमरों के लिए किया गया रिएक्शन मानते हैं। हालांकि Sanjay Manjrekar का कहना है कि यह विराट की पर्सनैलिटी का स्वाभाविक हिस्सा है और वह हमेशा से इसी जुनून के साथ क्रिकेट खेलते आए हैं।
विराट के अंदर कमाल की एनर्जी
Sanjay Manjrekar ने कहा कि 37 साल की उम्र में भी Virat Kohli की ऊर्जा और मैदान पर उनका जोश हैरान करने वाला है। उनके मुताबिक आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ियों का एग्रेशन कम हो जाता है, लेकिन विराट आज भी कैच लेने, रन आउट करने और हर छोटे मौके पर पूरी ऊर्जा के साथ नजर आते हैं। मांजरेकर ने यह भी बताया कि बाहर से बेहद आत्मविश्वासी दिखने वाले विराट अंदर से आलोचनाओं को लेकर काफी संवेदनशील स्वभाव रखते हैं।
