विकास दुबे के सर पर इनामी राशि हुई पांच लाख, पुलिस की दबिश तेज

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि विकास दुबे को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।

गौरतलब है कि दो जुलाई की रात को बिकारू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। फरीदाबाद एक होटल में विकास दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। यहां विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसका गुर्गा प्रभात मिला।

फरीदाबाद से सरकारी असलहे बरामद

विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार असलहे बरामद हुए हैं, जिनमें दो सरकारी असलहे है। दोनों सरकारी असलहों को 2 जुलाई की रात पुलिस से छीना गया था। पुलिस को एक CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा विकास दुबे!

पुलिस को शक है कि नीली शर्ट में दिखाई दे रहा है शख्स ही विकास दुबे है। पुलिस को आशंका है कि विकास दुबे दिल्ली-NCR में ही कहीं छिपा है। इस वजह से STF और यूपी पुलिस की एक टीम दिल्ली में कैंप कर रही है। इसके साथ ही यूपी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी

इन सबके बीच विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी है। बुधवार सुबह हमीरपुर में विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया गया। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी को एनकाउंटर में पकड़ लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1