यूपी पुलिस को गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी का पसीना एक कर दिया है। इस मामले में आज तड़के पुलिस बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है। हमीरपुर के मौदाहा में एसटीएफ के साथ हमीरपुर पुलिस और अमर दुबे के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें पुलिस ने अमर दुबे को ढेर कर दिया। आपको बता दें बीते दिनों कानपुर में पुलिसवालों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था।
आपको बता दें इससे पहले फरीदाबाद के एक होटल में विकास दुबे के छुपे होने के इनपुट के आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां रेड की, लेकिन हर बार की तरह पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। हालांकि खबर है कि इस रेड में पुलिस ने विकास दुबे के दो गुर्गों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि विकास दुबे हरियाणा में छिपा हो सकता है। खबर मिलने पर यूपी एसटीएफ की एक टीम फरीदाबाद रवाना हो गई है। इससे पहले खबरे आ रही थी कि संभवत: विकास दुबे नेपाल फरार हो सकता है इसलिए पुलिस पूरे उत्तर प्रदेश समेत भारत-नेपाल सीमा के पास भी पूरी तरह से चौकन्नी है।
आपको बता दें दिल्ली-मथुरा हाईवे के किनारे बड़खल चौक पर एक के पास एक होटल में विकास दुबे और उसके दो गुर्गों के छिपे होने की खबर मिलने पर बीते मंगलवार को कई थानों और क्राइम ब्रांच के करीब 30 से 35 जवान और अधिकारी सादी वर्दी में वहां पहुंचे, और गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वहां से विकास दुबे के साथी को पकड़ा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से अभी कोई बयान नहीं दिया है।
आपको बता दें यूपी पुलिस की 40 टीमें उसकी खाक छान रही हैं। कानपुर के आस-पास का पूरा इलाका छान मरा गया। यूपी एमपी बॉर्डर, यूपी नेपाल बॉर्डर तक पर यूपी पुलिस चौबीसों घंटे नजरें गड़ाए है। कानपुर से निकल कर जाने वाले हर हाईवे, हर सड़क, हर टोल हर नाके को खंगाला जा चुका है। लेकिन विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।