कासगंज में ‘बिकरू पार्ट-2’, पुलिसवालों को बंधक बनाकर पीटा, अर्धनग्न मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) में बिकरू कांड (Bikroo Kand) दोहराने की कोशिश की गई है। वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस को पहले बंधक बनाया गया। फिर बदमाशों ने दरोगा अशोक और सिपाही देवेंद्र साथ जमकर मारपीट की है। सिपाही की मौत (Dead) हो गई है तो वहीं दरोगा अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस टीम को बंधक बनाने की खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लहूलुहान दरोगा अशोक और सिपाही देवेंद्र खेतों में गंभीर गंभीर हालत मिले। पुलिस का मानना है कि बदमाश विकास दुबे जैसे कांड को अंजाम देने की फिराक में थे। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव का ये पूरा मामला है।

कासगंज में सिपाही की हत्या के बाद गंभीर हालत में दरोगा को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सिपाही और दरोगा पर उस वक्त हमला किया गया था जब वह वारंट तामील कराने त्रिपुरा क्षेत्र के एक गांव में गए थे। दोनों को मारकर जंगल में फेंक दिया गया था। 4 घंटे से ज्यादा की तलाश के बाद पुलिस दोनों तक पहुंच पाई। इस मामले में शराब माफिया मोती का नाम सामने आ रहा है। पुलिस टीम पर खतरनाक हमला करने के आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। पूरे गांव को पुलिस और पीएसी ने घेर रखा है। माना जा रहा है कि सिपाही और दरोगा पर हमला करने में माफिया मोती और उसके दर्जनों साथी शामिल थे। आगरा के एडीजी अजय आनंद ने बताया कि पुलिस की 6 टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह काफी गंभीर प्रकृति का अपराध है। किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ कासगंज में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। CM योगी ने कहा कि राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए सम्बन्धित दोषियों के खिलाफ अविलम्ब और सख्त कार्रवाई की जाए। CM ने इस घटना में घायल पुलिसकर्मी के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ CM योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए 50 लाख की आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1