नहीं रहे श्रीराम लागू , लम्बी बीमारी के बाद निधन

भारतीय फिल्म जगत के मशहूर कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया। वो बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता की निधन से बॉलीवुड में सन्नाटा छा गया है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने श्रीराम लागू की निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। इतना ही नहीं इस महान अभिनेता के निधन पर महाराष्ट्र से जुड़े कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है। NCP प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए श्रीराम लागू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है, ‘वरिष्ठ अभिनेता श्रीराम लागू की मौत से मराठी नाटक को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने केज, समाना और नटसम्राट, हिमालयन शैडो जैसी फिल्मों के माध्यम से मराठी सिनेमा-नाटकों को जीवंत किया। मेरी डॉ. लागु को विनम्र श्रद्धांजलि।
श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। अपने करियर में श्रीराम ‘आहट: एक अजीब कहानी’, ‘पिंजरा’, ‘मेरे साथ चल’, ‘सामना’, ‘दौलत’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए डॉ. लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

डॉ. लागू प्रसिद्ध नाटक नट सम्राट के पहले हीरो थे। इस नाटक को प्रसिद्ध लेखक कुसुमाग्र ने लिखा था। इस नाटक में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। नट सम्राट नाटक में उन्होंने अप्पासाहेब बेलवलकर की भूमिका निभाई थी, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। इस नाटक में अपने शानदार अभिनय के बाद उन्हें नट सम्राट कहा जाने लगा। अभिनेता नसरुद्दीन शाह ने एक बार कहा था कि श्रीराम लागू की आत्मकथा ‘लमाण’ किसी भी एक्टर के लिए बाइबल की तरह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1