देहरादून में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त,बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में बारिश का अपना कहर लगातार बरपाए जा रही है। देहरादून में भी लगातार देर रात तेज बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ आज चौथे दिन भी रुका हुआ है।

वहीं प्रशासन की टीम हाईवे को सुचारु करने की कोशिश में जुटी हुई है, लेकिन चट्टान से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे को खुलने अभी काफी समय लग सकता है। जिसके चलते पुलिस के जवान पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे हैं।

इसके साथ ही रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी डोलिया मंदिर और जामू नर्सरी के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। यमुनोत्री क्षेत्र सहित यमुना घाटी में भी रातभर बारिश होती रही, जिसके चलते यमुनोत्री हाईवे डबरकोट और खरादी के पास रात से ही अवरुद्व था। लेकिन सुबह नौ बजे हाईवे को यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1