USA: कोरोना का बढ़ा कहर, सीनेटर रैंड पॉल समेत 2 बड़े नेता संक्रमित

दुनिया भर के लिए एक विकराल समस्या बन चुका कोरोना वायरस का प्रसार चीन के वुहान शहर से शुरू होकर दुनिया के तमाम देशों में फैल चुका हैं। इस जानलेवा वायरस से अबतक सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। वहीं दूसरा नंबंर चीन का है, लेकिन अब अमेरिका में भी हालात बदतर हो गए है।

आपको बता दें अमेरिका में अब एक सीनेटर को भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। केंटुकी रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल के कोरोना वायरस का रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। रैंड पॉल संक्रमित पाए जाने वाले पहले अमेरिकी सीनेटर हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने आगे बतया कि वो क्वारनटीन हो गए हैं। कोरोना का शिकार होने वाले रैंज अमेरिका के पहले सीनेटर और अमेरिकी कांग्रेस के तीसरे सदस्य हैं। इससे पहले फ्लोरिडा के रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य मारियो डियाज बालार्ट पहले अमेरिकी सांसद थे जो कोरोना की चपेट में आए थे। वहीं डेमोक्रेटिक सांसद उथाह के बेन मैक्एड्म्स में भी कोविड-19 के पॉजिटिव लक्षण पाए गए थे। फिलहाल सभी का इलाज अभी चल रहा है।

कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में अब स्थिती वुहान जैसे हो गए हैं। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे बलासियो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि अमेरिका का न्यूयार्क इस वायरस का केंद्र बन गया है। आंकड़ों पर नजर डाले तो केवल न्यूयार्क में 15 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 50 से ज्यादा लोगो की  मौत केवल न्यूयार्क में हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1