US Israel Iran War

US Israel Iran War : ईरान के हमले में अमेरिकी टैंकर Safesea Vishnu पर भारतीय क्रू मेंबर की मौत

US Israel Iran War : मिडिल ईस्ट युद्ध में एक और दुखद घटना हुई है. 11 मार्च 2026 को इराक के बसरा के पास इराकी पानी में अमेरिकी कंपनी का क्रूड ऑयल टैंकर Safesea Vishnu (मार्शल आइलैंड्स फ्लैग वाला) पर हमला हुआ. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई, जबकि बाकी 15 भारतीय क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है. भारतीय दूतावास बगदाद ने इसकी पुष्टि की है. दूतावास ने कहा कि वो इराकी अथॉरिटीज के साथ लगातार संपर्क में है, बचाए गए भारतीय नाविकों से बात कर रहा है और उन्हें हर संभव मदद दे रहा है. दूतावास ने मारे गए क्रू मेंबर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है. मारे गए व्यक्ति का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

ईरानी रिजीम की एयर कैपेबिलिटी कमजोर हुई
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आज एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि ईरानी रिजीम की एयर कैपेबिलिटी (हवाई ताकत) हर दिन कम हो रही है. अमेरिकी फोर्सेस सिर्फ ईरान के खतरे से बचाव नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्हें सिस्टेमैटिक तरीके से पूरी तरह खत्म कर रही है. ये बयान CENTCOM के ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसमें एक वीडियो भी शेयर किया गया है. वीडियो में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी एयरस्ट्राइक्स की फुटेज दिखाई गई है, जहां ईरानी एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम्स को टारगेट किया जा रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1