नहीं रास आई राजनीति, उर्मिला ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अभिनेत्री से नेत्री बनीं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला का कहना था कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही थी, इस कारण उन्होनें पार्टी से अलग होने का मन बनाया ।

कांग्रेस से अलग होते हुए उर्मिला ने कांग्रेस पर आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है, उनके द्वारा पार्टी आलाकमान को लिखा गया पत्र भी मिडिया में वायरल हो गया। उर्मिला ने नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उर्मिला को भाजपा के गोपाल शेट्टी ने हराया था।

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर कई हिट फिल्मस देने वाली उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के साथ अपना सियसी सफर शुरू किया था, जो चुनाव के कुछ महीनों बाद ही अब थम चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1