Bihar Election Date

बिहार का रण: बड़ी खबर-उपेंद्र कुशवाहा बने सीएम पद के उम्मीदवार

बिहार में ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट’ नाम से एक नया गठबंधन बना है। इसमें Asaduddin owaisi की पार्टी AIMIM, Upendra kushwaha की रालोसपा (RLSP), मायावती की बसपा के अलावा समाजवादी दल डेमोक्रेटिक, जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट शामिल है। नए अलायंस ने Upendra kushwaha को अपना नेता घोषित किया है और उनके नेतृत्व में ही यह फ्रंट चुनाव लड़ेगा। Upendra kushwaha को इस ग्रैंड अलायंस का सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में Upendra kushwaha, असदुद्दीन ओवैसी, देवेंद्र यादव मौजूद रहे। Upendra kushwaha ने इस दौरान घोषणा की कि फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव होंगे और सभी दल एक साथ बिहार में चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर असदुद्दीन ओवैसी ने भी एलान किया कि इस अलायंस के मुख्यमंत्री Upendra kushwaha होंगे। ओवैसी ने कहा कि पिछले 15 सालों में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ, बिहार की जनता में घुटन हो रही है। बिहार में नया विकल्प देने की कोशिश है। हमारा अलायंस सभी से अलग होगा।

प्रेस कांफ्रेंस में Upendra kushwaha ने कहा कि हमें जितना बांटेंगे उतना एकजुट होंगे। बिहार में दोनों गठबंधन फेल हैं। Nitish Kumar को गद्दी इस कंपिटिशन के लिए नही सौंपी थी। Nitish Kumar ने 5 साल जनता से मांगे थे, 15 साल मिले पर बिहार पीछे ही गया है।

कुशवाहा ने कहा कि नया गठबंधन नौजवानों के लिए समर्पित है। बिहार के युवा बिहार से बाहर पलायन के लिए मजबूर हैं। Nitish Kumar ने शिक्षा की बुरी हालत कर दी है। दोनों अलायंस ने 30 साल में नए पीढ़ी को बर्बाद किया। बिहार की जनता हमें पांच साल का मौका दे तो बिहार में विकास और रोजगार कैसे मिलता है दिखाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1