गंगा सफाई को लेकर बनाई गई मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए आज कानपुर में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीते कुछ वर्षों में गंगा नदी की सफाई को लेकर किए गए कार्यों की समीक्षा करना होगा। सूत्रों की माने तो बैठक के बाद पीएम मोदी नौका भ्रमण भी कर सकते हैं। गंगा नदी को लेकर होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। आज होने वाली बैठक में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। आपको बता दें आज होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक चल सकती है।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019 August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019 August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
NVR24 DESK
/ August 21, 2019 August 21, 2019