UP Assembly Election 2022

केजरीवाल का बड़ा एलान- 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लडे़गी आम आदमी पार्टी

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। इसकी घोषणा खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान की। इससे पहले AAP उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की उतारने का एलान कर चुकी है। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ने का एलान Arvind Kejriwal का बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है।

डिजिटल पत्रकार वार्ता में मंगलवार को AAP के मुखिया व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। Arvind Kejriwal ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों Arvind Kejriwal ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए AAP ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश में कई सालों से सक्रिय हैं AAP नेता संजय सिंह

लगातार 3 बार एतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में सत्ता हासिल करने वाली AAP अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पिछले कई सालों से राज्यसभा सदस्य और AAP के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वह कई मौकों पर यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार पर राजनीतिक हमले चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1