UP Vidhan Sabha Election 2022

UP Election 2022: 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में बंद,जानिए किस सीट पर कितना हुआ मतदान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान रविवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान 59 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर 60.18 प्रतिशत वोट पड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। झड़प और मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 627 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर और महोबा जिलों में मतदान हुआ। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन जिलों में 49, सपा को आठ और बसपा व कांग्रेस को एक-एक सीटें मिली थीं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा 69.05 प्रतिशत मतदान ललितपुर जिले में हुआ। वहीं सबसे कम 55.69 प्रतिशत वोटिंग कानपुर नगर में हुई। तीसरे चरण में सूबे के जिन 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत वोटिग ललितपुर की मेहरौनी सीट पर हुई। वहीं कानपुर की आर्यनगर सीट पर सबसे कम 50.26 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर की किदवई नगर सीट पर 50.4 प्रतिशत तो कल्याणपुर सीट पर 50.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

  1. मैनपुरी जिले में औसत 61.51% मतदान

मैनपुरी –
भोगांव –
किशनी –

  1. एटा जिले में औसत 65.78% मतदान

एटा – 62.25%
अलीगंज- 66.18%
मारहरा – 66.72%
जलेसर – 67.98%

  1. कासगंज जिले में औसत 63.40% मतदान
    कासगंज – 65.11%
    अमांपुर – 61.75%
    पटियाली – 62.07%
  2. हाथरस जिले में औसत 63.14% मतदान

हाथरस (सुरक्षित) – 62.91%
सादाबाद – 64.23%
सिकंदराराऊ – 62.31%

  1. फिरोजाबाद जिले में औसत 61.89% मतदान
    टूंडला (सुरक्षित) – 64.36%
    जसराना – 61.19%
    फिरोजाबाद – 57.10%
    शिकोहाबाद – 63.61%
    सिरसागंज – 64.50
  2. कानपुर जिले में औसत 57.08% मतदान

बिल्हौर – 63.03%
बिठूर – 62.02%
कल्याणपुर – 52.80%
गोविंदनगर – 54.33%
सीसामऊ – 57.15%
आर्यनगर – 51.00%
किदवई नगर – 58.53%
कैंट – 52.30%
महराजपुर – 58.64%
घाटमपुर – 60.96%

  1. कानपुर देहात जिले में औसत 58.50% मतदान
    रसूलाबाद –
    अकबरपुर- रनियां –
    सिकंदरा –
    भोगनीपुर –
  2. कन्नौज जिले में औसत 61.56% मतदान

छिबरामऊ – 60.58%
तिर्वा – 62.65%
कन्नौज सदर – 61.44%

  1. फर्रुखाबाद जिले में औसत 62.85% मतदान
    कायमगंज (सुरक्षित – 62.89%
    अमृतपुर – 60.74%
    फर्रुखाबाद सदर – 58.50%
    भोजपुर – 69.26%
  2. इटावा जिले में औसत 61:10% मतदान

जसवंतनगर – 64%
इटावा सदर – 61%
भरथना – 60%

  1. औरैया जिले में औसत 61.31% मतदान
    औरैया सदर – 60.00%
    दिबियापुर – 62.58%
    बिधूना – 61.35%
  2. जालौन जिले में औसत 59.96% मतदान

माधौगढ़ – 57.89%
कालपी – 60.9%
उरई – 61.1%

  1. महोबा जिले में औसत 64.57% मतदान
    महोबा – 64.89%
    चरखारी – 64.25%
  2. हमीरपुर जिले में औसत 64.35% मतदान

सदर- 64.84%
राठ – 63.87

  1. झांसी जिले में औसत 62.80% मतदान

बबीना – 65.50%
झांसी नगर – 59%
मऊरानीपुर (सुरक्षित) – 61.70%
गरौठा – 65%

  1. ललितपुर जिले में औसत 69.05% मतदान

ललितपुर –
महरोनी (सुरक्षित) – 71%
किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान

जिला – वर्ष 2017 – वर्ष 2022
हाथरस – 63.03 – 63.14
फिरोजाबाद – 66.07 – 59.9
कासगंज – 62.66 – 63.04
एटा – 64.61 – 63.55
मैनपुरी – 59.63 – 61.51
फर्रुखाबाद – 59.77 – 59.13
कन्नौज – 63.32 – 61.93
इटावा – 60.03 – 58.33
औरैया – 60.37 – 60.42
कानपुर देहात – 62.58 – 58.5
कानपुर नगर – 57.26 – 55.69
जालौन – 60.4 – 59.93
झांसी – 66.02 – 57.52
ललितपुर – 72.01 – 69.05
हमीरपुर – 63.35 – 60.56
महोबा – 65.99 – 64.56

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1