CM योगी के पिता आंनद बिष्ट का 89 साल के उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। अपर मुख्य सचिव, गह, सूचना एवं जनसंपर्क ​अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया है कि आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। योगी के पिता को इसी महीने की 14 तारीफ को एम्स में भर्ती कराया गया था।

योगी के पिता आंनद बिष्ठ वेंटीलेटर पर थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मिलकर योगी के पिता का हाल चाल जाना था। आंनद सिंह बिष्ठ को लंबे समय से आंत संबंधी दिक्कतें थीं। इससे पहले भी कई बार वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से एम्स में भर्ती हो चुके थे।

योगी के पिता उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के गांव पंचूर के रहने वाले थे और उनकी उम्र करीब 89 साल थी। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1