रूस-यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच इंसानियत का जनाजा निकल रहा है। रूसी सैनिक यूक्रेनी लड़कियों का रेप कर रहे हैं और कुत्ते मार-मारकर खा रहे हैं। यूक्रेनियन सिक्योरिटी सर्विस (USS)ने रूसी सैनिकों की बातचीत का एक ऑडियो जारी किया है जिसमें दावा है कि रूसी सैनिक एक दूसरे से बात कर रहे हैं। यूक्रेनियन सिक्योरिटी सर्विस के मुताबिक ऑडियो में रूसी सैनिक अपनी भाषा में बता रहा है कि उन्होंने एक 16 साल की लड़की का रेप किया और कुत्ते का मीट खाया।
ब्रिटेन की वेबसाइट डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रेडियो कम्यूनिकेशन से रूसी सैनिकों की आवाज रिकार्ड की गई है जिसमें वो रूसी भाषा में बता रहा है कि तीन टैंकों ने एक लड़की का रेप किया। जवाब में एक महिला पूछती है किसने रेप किया? रूसी सैनिक जवाब देता है- तीन टैंकर्स ने रेप किया, वो लड़की 16 साल की थी।
महिला की फिर आवाज आती है- क्या वो हमारे लोग थे? रूसी सैनिक कहता है- हां, वो हमारे लोग थे।ऑडियो के दूसरे हिस्से में दो पुरूष आपस में बात कर रहे हैं। पहला शख्स पूछता है- क्या आप लोग ठीक से खाना खा रहे हैं? दूसरी तरफ से जवाब आता है- नहीं, बहुत बुरा हाल है। हमने कल एलाबे (कुत्ता) खाया। पहला शख्स पूछता है- किसने खाया? वो फिर पूछता है- तुम लोगों ने कुत्ता खाया या क्या? जवाब आता है- हां हमने कुत्ते खाया क्योंकि हमें मीट खाना था। पहला शख्स पूछता है- क्या आप लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है? जवाब आता है- हम सब रेडी टू इीट खाना खा खाकर थक चुके हैं। हम बीमार पड़ रहे हैं। यूक्रेनियन सिक्योरिटी सर्विस ने मॉस्को पीस नेगोसिएशन के पास ये ऑडियो फाइल भेज दी है।