लंदन: भारतीय उम्मीदवारों की अनदेखी पर लेबर पार्टी ने जताई नाराजगी

लंदन की लेबर पार्टी की सहयोगी लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया ने भारतीय मूल के कम उम्मीदवारों को चुनने पर नाराजगी जाहिर की है। लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया ने अपने पत्र में लिखा कि हम इस बात पर दुख व्यक्त करते हैं कि लेबर पार्टी ने 39 सुरक्षित सीटों में से भारतीय मूल के सिर्फ एक उम्मीदवार का चयन किया है। वहीं 100 अन्य सीटों पर एक भी भारतीय मूल के उम्मीदवार को नहीं चुना गय। लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया ने ये भी कहा है कि लेबर पार्टी के भारतीय मूल के 5 सांसद हैं जो फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। स्टॉकपोर्ट से लड़ने वाले नव मिश्रा के ही लेबर पार्टी की ओर से एकमात्र नया सांसद बनने की संभावना है। कीथ वाज की रिटायरमेंट के बाद साफ है कि भारतीय मूल के सांसदों में कोई भी वृद्धि नहीं होगी।

बड़ी तादाद में भारतीयों की आबादी वाली लंदन की लीसेस्टर ईस्ट सीट से 32 साल तक सांसद रहे कीथ वाज सबसे लंबे समय तक सांसद रहे ब्रिटिश एशियाई सांसद भी हैं। क्लॉडिया वेब को उनकी जगह उम्मीदवार बनाया गया है। इस निर्णय से बहुत से भारतीय लेबर पार्टी समर्थक नाराज हैं।

आपको बता दें कि लेबर पार्टी ब्रिटेन की एक सेंटर लेफ्ट यानी उदार वामपंथी विचारधारा वाली राजनौतिक पार्टी है। इस पार्टी की विचारधार बहुत विस्तृत है जिसमें प्रखर समाजवाद से लेकर उदारवादी समाजवादी लोकतंत्र की विचारधारा शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1