अमेरिका के वॉशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच पहली टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता आज होगी। आज होने वाली इस वार्ता में द्विपक्षीय सुरक्षा को मजबूती देने वाले कुछ अहम समझौते हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो आज विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी उनके अमेरिकी समकक्ष विदेश मंत्री माइक पोंपियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर करेंगे। आपको बता दें इससे पहले भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता नई दिल्ली में सितंबर 2018 में हुई थी। आज होने वाली वार्ता से पहले इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार मुलाकातें हो चुकी हैं। इनमें इसी साल सितंबर में ह्यूस्टन में दोनों का संयुक्त संबोधन हुआ था। दोनो देशों के बीच आज होने वाली टू प्लस टू वार्ता भारत और अमेरिका के बीच सर्वोच्च स्तर की संस्थागत प्रणाली है, जो विदेश नीति, रक्षा और सामरिक मुद्दों पर हमारे विचारों को साथ लाती है। पहली बार अमेरिका में इस तरह का संवाद हो रहा है।
Related Posts
प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के मास्टर स्ट्रोक से चित हुए चीन और पाकिस्तान
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
क्या इस देश ने भ्रष्टाचार को स्वीकार कर लिया है?
By
Editor desk
/ August 23, 2019
FATF ने पाकिस्तान को किया ब्लैक लिस्ट , मानकों पर खरा नहीं उतर सका पाक
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
