इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के 2 कर्मचारी लापता

पाकिस्तान में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission Islamabad) के 2 कर्मचारी सुबह से लापता हैं। लापता होने वाले दोनों कर्मचारी उच्चायोग में CISF के ड्राइवर हैं। सरकारी काम से दोनों ड्राइवर बाहर गए थे, लेकिन जगह पर नहीं पहुंचे. भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) के सामने मुद्दा उठाया है। भारत ने पाकिस्तान की अथॉरिटी से संपर्क किया है।

31 मई को ISI के लोगों ने बाइक से उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया का पीछा किया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। भारतीय राजनयिक कार से कहीं जा रहे थे और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का सदस्य बाइक से उनका पीछा कर रहा था।

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक का उत्पीड़न किस तरह से किया जा रहा है, इसका ये सबूत था। भारत ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1