कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली की सीमाओं के आसपास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हुई है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। अब रूट सामान्य है।
किसानों के ट्रैक्टर परेड के बड़े अपडेट्स-
- गाजीपुर बॉर्डर के पास बेरीकेट्स तोड़े गए
- अक्षरधाम-नोएडा मोड के पास झड़प
- नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर झड़प
- कुछ जगह छिटपुट झड़प की खबरें, किसानों ने कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की
- मुकरबा चौक पर भी थोड़े हालत खराब हुए
- टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बेरिकेड्स तोड़े गए
- किसानो ने 37 NOC के नियमों का उल्लंघन किया
- कई जगह बल प्रयोग कर रही है पुलिस, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए
- ITO के पास भी किसान पहुंचे