पूरी दुनियां के लिए महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने एक अनोखी पहल की है। पूरे विश्व के लिए गंभीर समस्या बन चुके कोरोवा वायरस से निपटने के लिए आज करीब शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
आपको बता दें भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए ऐहतियातन पांच पड़ोसी देशों की सीमाओं पर आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और म्यामांर की सीमाओं पर 15 मार्च की आधी रात से बंद किया गया है। साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीमा को 16 मार्च की आधी रात से अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्रेन और बस सेवाओं को भी ऐहतियात के तौर पर 15 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है।
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 84 हो गई है वहीं 10 लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। इनमें से 3 केरल के थे जो सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। वहीं 5 उत्तर प्रदेश और अन्य 1-1 राजस्थान और दिल्ली के थे जो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस तरह से अब तक कुल 10 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

