जस्टिस गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन

भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए। उच्चतम न्यायालय में एक नंबर का कमरा प्रधान न्यायाधीश का होता है। केवल चार मिनट के लिए जस्टिस गोगोई इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबड़े भी शामिल थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं। वह 18 नवंबर को पद की शपथ लेंगे।

इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की तरफ से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार 17 नवंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने तीन अक्तूबर को देश के 46 वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट जाएंगे। वह पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गए थे। न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को अपना संदेश भी दिए जाने की भी उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1