बीते शुक्रवार को जम्मू के राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 37वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक के बाद इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन की तारीख का ऐलान किया गया। आपको बता दें इस बार 23 जून से बाबा बर्फानी के दर्शन किए जा सकेंगे। अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होकर 3 अगस्त यानी श्रावण पूर्णिमा तक चलेगी। इस साल अमरनाथ यात्री कुल 42 दिनों तक चलेगी। सुरक्षा कारणों की वजह से इस बार ये यात्रा मात्र 42 दिन की ही होगी। आपको बता दें जहां साल 2019 में यात्रा की अवधि 46 दिन की थी वही इससे पहले साल 2018 में अमरनाथ यात्रा पूरे 2 महीने चला था। 23 जून का दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार भी काफी शुभ माना गया है। 23 जून से ही इस साल तीन दिन तक चलने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत हो रही है। आपको बता दें इस बार आप अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 442 पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक और येस बैंक की शाखाओं में करा सकते हैं। साथ ही आने वाले 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। वहीं बात करें आनलाइन रजिस्ट्रेशन कोटा की तो इस बार इसे बढ़ाया गया है, इतना ही नहीं इस साल यात्रा का प्रचार प्रसार बड़े पैमाने पर करने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी निर्देश जारी किए है। जिससे यात्री सही समय पर अनिवार्य रूप से हेल्थ सर्टिफिकेट हासिल कर लें। साथ ही इस बार 13 साल से कम और 75 साल से ज्यादा की आयु के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

