Republic Day

इस बार ये होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि! भारत यात्रा के बाद नहीं जाएंगे पाकिस्तान, जानें वजह

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सुबिआंतो भारत की यात्रा करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा पर नहीं जाएंगे. पहले खबर थी कि भारत के बाद सुबिआंतो पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन भारत के विरोध के बाद इंडोनेशिया ने बड़ा कदम उठाया है.

दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत
भारत ने अब तक इस साल के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सुबिआंतो की उपस्थिति इस अवसर को खास बनाएगी. उनकी यात्रा भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

पिछले साल राष्ट्रपति मैक्रों थे चीफ गेस्ट
भारत हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न देशों के नेताओं को आमंत्रित करता है. पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे, जबकि 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने समारोह की शोभा बढ़ाई थी. कोविड-19 महामारी के कारण 2021 और 2022 में कोई मुख्य अतिथि नहीं था. 2020 में ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और 2018 में सभी 10 ASEAN देशों के नेता समारोह में शामिल हुए थे.

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले कुछ अन्य प्रमुख नेता हैं: 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, 2016 में फ्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद और 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा. इसके अलावा, अन्य प्रमुख नेताओं में निकोलस सरकोजी, व्लादिमीर पुतिन, नेल्सन मंडेला और जॉन मेजर का नाम भी शामिल है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1