Holi 2021

होलिका दहन के समय ये काम करने से दूर होगी धन की कमी

होलिका दहन 28 मार्च को है और रंगभरी होली 29 मार्च को है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका जलाई जाती है और होलिका माई की पूजा अर्चना की जाती है। Holika Dahan को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

कई लोग Holika Dahan के समय कुछ ख़ास काम भी करते हैं जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, धन की कमी दूर होती है, जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं Holika Dahan के समय किन कामों को करने से धन की कमी दूर होगी और जीवन में खुशियां और सकारात्मकता आएगी…

  • होलिका दहन से पहले करें ये काम
  • होलिका दहन के पूर्व, परिवार के सभी सदस्यों को सरसों तेल और हल्दी मिलाकर, उसका उबटन पूरे शरीर पर लगाना चाहिए।
  • फिर उसके सूख जाने के बाद, इस पूरे उबटन को छुड़ा कर किसी कागज या कपड़े पर जमा कर लें।
  • अब इस पूरे उबटन को पूजन सामग्री के साथ ही, होलिका में अर्पित कर दें।
  • इसके बाद Holika की परिक्रमा सपरिवार अवश्य करें। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को उसके सभी प्रकार के रोग, कष्ट और दोष से मुक्ति मिलती है।
  • Holika Dahan करने से पूर्व घर के उत्तर दिशा में शुद्ध घी के सात दिये जरुर जलाएं। ऐसा करने से घर में धन, वैभव आता है और बाधाएं दूर होती हैं।
  • होलिका दहन से पूर्व पूजा करने से पहले, अपने मस्तक पर हल्दी का पीला तिलक जरुर लगाएं।
  • फिर Holika Dahan की रात्रि में घर पर सुंदर कांड अथवा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से भी, परिवार के सभी संकट दूर होते हैं.
  • Holika Dahan की रात्रि वेला में, कई तांत्रिक अनुष्ठान एवं बंगलामुखी अनुष्ठान भी किए जा सकते हैं।
  • Holika Dahan की रात्रि अपने वजन के बराबर अनाज एवं खाद्य सामग्रियों का दान करना, बेहद उचित व फलदायी माना गया है।
  • मान्यता अनुसार इस दिन किए जाने वाले पान-पुण्य से कभी धन की कमी नहीं होती।
  • Holika Dahan के दिन निर्धन बच्चों के बीच अबीर, गुलाल एवं वस्त्र वितरण करने से भी, व्यक्ति को असीम पुण्य और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
  • Holika Dahan के समय फेरे लगाते हुए Holika की अग्नि में चना, मटर, गेहूं, अलसी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1