Raj Jagannathan Tesla

Raj Jagannathan Tesla: राज जगन्नाथन कौन हैं ? टेस्ला के वाइस प्रेसिडेंट ने दिया इतने साल बाद इस्तीफा

Raj Jagannathan Tesla: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला से जुड़े भारतीय मूल के अधिकारी राज जगन्नाथन इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने लगभग 13 साल तक कंपनी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह टेस्ला के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल थे और सीधे कंपनी के सीईओ एलन मस्क को रिपोर्ट करते थे. उनके इस्तीफे को टेस्ला के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है. आइए जानते हैं राज जगन्नाथन कौन हैं, उन्होंने कंपनी में क्या योगदान दिया और उनकी कमाई कितनी रही.

राज जगन्नाथन भारतीय मूल के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और कॉर्पोरेट लीडर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईटी और क्लाउड सिक्योरिटी क्षेत्र से की थी. वह 2012 में टेस्ला से जुड़े थे और धीरे-धीरे अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर कंपनी में ऊंचे पद तक पहुंचे.टेस्ला में उन्हें आईटी, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी और बिजनेस ऑपरेशन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी.

यहां से की है पढ़ाई?

राज जगन्नाथन की शिक्षा भी काफी मजबूत रही है. उन्होंने तमिलनाडु के कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में स्नातक और एमसीए की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया.उनकी पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान ने उन्हें ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाई.

टेस्ला में क्या करते थे

टेस्ला में काम करते हुए राज जगन्नाथन ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया. उन्होंने कंपनी के आईटी सिस्टम को मजबूत बनाने और एआई तकनीक को लागू करने में अहम भूमिका निभाई. वह उन अधिकारियों में शामिल थे जिन्होंने कंपनी के बड़े डेटा सिस्टम और एआई क्लस्टर को विकसित करने में मदद की.पिछले साल उन्हें नॉर्थ अमेरिका में टेस्ला की सेल्स और सर्विस टीम की जिम्मेदारी भी दी गई थी. इस दौरान उन्होंने टीम के कामकाज में एआई आधारित टूल्स को शामिल किया, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कोशिश की गई. उन्होंने कंपनी के मुश्किल दौर में सेल्स टीम को संभालने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इस्तीफा देने की वजह क्या रही?

राज जगन्नाथन ने अपने इस्तीफे की स्पष्ट वजह सार्वजनिक रूप से नहीं बताई है. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कुछ समय से कंपनी के सिस्टम और टीम गतिविधियों से दूर थे. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि टेस्ला में उनका सफर लगातार सीखने और बदलाव से भरा रहा है. उन्होंने टीम और कंपनी को धन्यवाद देते हुए आगे के सफर के लिए उत्साह जताया.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1